खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गोपेश्वर  में नगर मंडल गोपेश्वर और दशोली मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल माध्यम से सुना। इस मौके पर कोठियालसैण मुख्य बाजार में जाकर प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां सारे निर्णय सामूहिक होते हैं और प्रखर राष्ट्रवाद एवं समरसता और अंत्योदय प्रयत्न हमारे धेय वाक्य हैं। हम इन संकल्पों के आधार पर जनता की सेवा करते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के संकल्पों के आधार पर भारत माता की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। इन 42 वर्षों की पार्टी की यात्रा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी आज सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के रूप में उभर कर सामने आयी है। इस मौके पर वृद्धाश्रम गोपेश्वर वृद्ध जनों को मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, सुधा बिष्ट, हर्षवर्धन पैठाणी सांसद प्रतिनिधि सुरेश सैलानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!