खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के पूर्व प्रमुख और कांग्रेस नेता प्रकाश रावत ने कहा है कि परिसीमन तथा आरक्षण निर्धारण में सरकार ने नियमो अनदेखा किया है। अब पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता की ओर से करारा जबाव मिलेगा।

रावत ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक प्रक्रियाओं को ध्वस्त करने पर तुली हुई है। अपने चहेतों उपकृत करने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया है। उनका कहना था कि राज्य समेत चमोली जिले में भी पिछड़े वर्गों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण तथा परिसीमन को न्याय संगत नहीं कहा जा सकता। निकायों में भी सरकार ने अपने चहेतों को उपकृत करने के लिए नियमों की धज्जियां उडाई है। इसके चलते निकायों में भाजपा मुंह की खानी पड़ी है। चमोली जिले में तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया को चहेतों के अनुरूप अमल में लाया गया है। इस तरह का कदम पहले भी पंचायतों में उठाया गया। तब भी भाजपा को मात खानी पड़ी थी। चमोली जिले की बात करें तो बदरीनाथ विधान सभा चुनाव से लेकर उप चुनाव में भी भाजपा को करारा सबक मिला। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया को नियमानुसार संपादित होना चाहिए। इस पर किसको उपकृत करने की गुंजाईश नहीं होनी चाहिए। इस बार तो सरकार के इशारे पर ऐसा सब कुछ किया गया जो नहीं होना चाहिए था। पूरे राज्य के हालात इसी तरह के है। विपक्ष के लोगों को पंचायतों में प्रतिनिधित्व न देने के लिए खास मकसद के काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब बर्दास्त नहीं होगा। पंचायत चुनाव में कांग्रेस इसे मुद्दा बनाएगी। लोगों में परिसीमन और आरक्षण को  लेकर भारी रोष बना हुआ है। आरक्षण की कवायद जीरो से हुई है। इसके चलते वर्षों से पंचायतों में प्रतिनिधित्व पाने की आश लगाए दावेदारों को बड़ा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को  हासिए पर डालने की यह कवायद किसी गले नहीं उतर रही है। समय आने पर भाजपा सरकार को इसका जबाव मिल जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!