खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी और महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राफिक एरा हास्पिटल देहरादून के फिजिशियन  डॉ. शिवम सेमवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बुटोला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिशा कपूर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर  ने 150  से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल, जिला  रेड क्रॉस इकाई के चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल, सचिव सुरेंद्र सिंह रावत, यूथ रेड क्रॉस इकाई के जिला संयोजक डॉ डीएस नेगी, महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयोजक डॉ एसएल बटियाटा, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो स्वाति नेगी, यूथ रेड क्रॉस इकाई की सदस्य डॉ विधि ढौंढियाल,डॉ कुलदीपसिंह नेगी व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा यूथ रेड क्रॉस इकाई के 70 से अधिक स्वयंसेवी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!