खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में दो दिवसीय पक्षी गणना शुरू हो गई है। इसी के तहत चमोली जिले के विंटर डेस्टिनेशन औली जोशीमठ में भी ई बर्ड इंडिया के तत्वाधान में पक्षी गणना शुरू हो गई है। ई बर्ड इंडिया के तत्वाधान में चमोली जनपद में बर्ड काउंट का जिम्मा बर्ड वाचिंग क्लब औली को सौंपा गया है। इसके तहत ज्योर्तिमठ से लेकर औली लेक साइट तक  करीब 15 पक्षी प्रेमियों की टीम ने अलग अलग साईट पर पक्षी अवलोकन करते हुए बर्ड काउंट मिशन में सहयोग दिया जा रहा है। पहले दिन औली ज्योर्तिमठ बर्ड वाचिंग साईट पर करीब 35 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अवलोकन होने के साथ उनकी काउंटिंग भी की गई।

बर्ड काउंट मिशन देख रहे नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर ने बताया कि इस उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान में पक्षियों की गणना के दौरान राज्य में कितनी प्रजाति के पक्षी हैं।  किस स्थान पर उनको देखा गया, कितनी में संख्या में पक्षी दिखे गए इसका का डेटा एकत्र किया जाएगा। उत्तराखंड पक्षी गणना का कार्य ई-बर्ड संस्था की ओर से किया जा रहा है। इसमें वन विभाग के अलावा अन्य संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। बर्ड वॉचर व स्वयं सेवी भी गणना में शामिल है। उन्होंने बताया कि बर्ड वाचिंग क्लब औली के करीब 15 सदस्य इस कार्य में जुटे हुए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!