खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चमोली बार एसोसिएशन, गोपेश्वर के वर्ष 2026-27 के चुनाव में भरत सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जबकि शेष सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भरत सिंह रावत को 48 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भवान सिंह चैहान को 36 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारत सिंह रावत ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस तरह रावत इस पद फिर निर्वाचित हुए हैं।

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रैजा चैधरी, सचिव पद पर  मनवर सिंह सजवाण सह सचिव पद पर चंद्रशेखर सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष का पद चुनाव ही नहीं हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संदीप सिंह फरस्वान, जयइंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह टोलिया, राकेश चंद्र पुरोहित, राजेश्वरी रावत, शालिनी पुष्पवाण गीता गीता बिष्ट निर्वाचित हुए हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!