खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकासखण्ड के सोलघाटी में भालू की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार को रुईसाण गांव के पास ही खेतो में काम कर रहे विजय सिंह बिष्ट (33) और एक महिला नंदा देवी (62) को अचानक भालू ने हमला घायल कर दिया। जिन्हें 108 की मदद से स्थानीय ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र में भालू के हमले की यह छटवीं घटना है। जिससे लोगों में वन विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भाालू के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि वन विभाग की टीमें भालू को पकड़ने के लिए गांव और गांव के आसपास के जंगलों में तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लगतार हो रही घटनाओं के बाद से ही उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार रेकी कर भालू को ट्रेस करने में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!