खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे लामबगड के पास खचडू नाले के पास मलवा आने से शनिवार को बाधित हो गया था। जिसे एनएच की ओर से रविवार की सुबह सात बजे के आसपास खोल दिया गया है, वहीं अभी जिले के 36 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहे है। जिन्हें खोलने का कार्य संबंधित विभागों की ओर से युद्ध स्तर पर चल रहा है।

पुलिस वर्चुअल थाने से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पर खचडू नाले के पास बदरीनाथ क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से अवरूद्ध हो गया था जिसे रविवार की सुबह खोल दिया गया है। चमोली जिले में हाइवे सभी स्थानों पर सुचारू हो गया है, वहीं आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तक जिले में 150 में से 114 लिंक मोटर मार्गों को खोल दिया गया है। रविवार तक 36 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहे है जिन्हें खोलने का कार्य भी गतिमान है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *