खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे वे मंगलवार को जोशीमठ से डेढ किलोमीटर पीछे पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण अवरूद्ध हो गया है। यहां पर हाइवे के दोनों ओर यात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहन फंसे हुए है। हालांकि एनएच की ओर से पहाड़ी से आये बोल्डरो हटाये जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही हाइवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को जोशीमठ के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर आने से बदरीनाथ हाइवे बाधित हो गया है। जिसे खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!