खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के वाणिज्य विभाग में मंगलवार को विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमे क्विज प्रतियोगिता में एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की अनुष्का एवं कैलाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सीनियर छात्रों की ओर से जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास की प्रतियोगिताओं के आधार पर बीकॉम वर्ग में जय बंडवाल को मिस्टर फ्रेशर, राधा को मिस फ्रेशर जबकि दूसरी ओर एमकॉम वर्ग में कैलाश को मिस्टर फ्रेशर एवं हेमा को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी डॉ मनोज बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन से छात्रों का संपूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. अखिल शर्मा, डॉ. सौरव रावत, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. वंदना लोहनी, डा. बीसीएस नेगी, डॉ. भावना मेहरा आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!