खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला भेषज संघ की शनिवार को सामान्य निकाय की 44वीं वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें वर्ष वर्ष 2022-23 के लिए 76 लाख का अनुमानित बजट पेश किया गया। जिससे सर्व सहमति से पास कर दिया गया है।

सामान्य निकाय की बैठक में बोलते हुए भेषज संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2020-21 में संघ को जड़ी बूटी कृषिकरण के साथ ही अन्य मदों से 31 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है जो अन्य वर्षों की अपेक्षा दोगुना से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संघ की ओर से बड़ागांव में निर्जन पड़ी नर्सरी को पुर्नजीवित करने के लिए शासन से मिले 16 लाख की धनराशि से पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिससे स्थानीय काश्तकारों को इससे स्वरोजगार उपलब्ध हो सके और उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि चमोली जिला मुख्यालय के निकट सगर में संघ की नर्सरी से इस वर्ष सात से आठ लाख जड़ीबूटी के साथा ही अन्य पौधों को निशुुल्क काश्तकारों को वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से कूट, कुटकी और फर्ण की खेती से जिले के काश्तकारों को दो करोड़ से अधिक का लाभ दिलाया गया हैं। उन्होंने बताया कि देवाल विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र घेस में ग्लास हाउस का निर्माण कर काश्तकारों की जड़ी बुटी को सुखाने का भी कार्य किया जा रहा है। साथ ही 12 समितियों से जुडे़ काश्तकारों को उपकरण भी वितरित किये जाने का लक्ष्य इसी माह दिसम्बर में रखा गया है।

अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल के चलते संघ को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है बावजूद इसके संघ ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर संस्था को एक बेहतर मुकाम तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया है। इस मौके पर संस्था के सचिव विवेक मिश्रा नें आय-व्यय का लेखा जोखा बैठक में रखते हुए अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी रखा जिसे सभी ने ध्वनिमत से पास किया। इस मौके पर मुुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने कहा कि संस्था की ओर से काश्तकारों के हितों के लिए बेहतरीन कार्य किये जा रहे है। जिसे और अधिक गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक काश्तकारों को जड़ी बूटी की खेती के लिए प्रोत्साहित किये जाने की भी आवश्यकता है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नवल भट्ट, नगराध्यक्ष विनोद कनवासी, संचालक सरिता डिमरी, अब्बल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *