देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Chingari News Live Uttarakhand News
खबर को सुनें

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

संवैधानिक पद से हटाने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का हवाला देते हुए भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठे सवालों और लंबित सीबीआई जांच के बीच दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया जाना अंकिता के माता-पिता और उत्तराखंड की जनता की भावनाओं की अनदेखी है। कांग्रेस ने उन्हें संवैधानिक पद से हटाने की मांग की है।

प्रेस को जारी वक्तव्य में सुरेश डिमरी ने कहा कि वर्ष 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार निष्पक्ष जांच की मांग उठती रही है। मामले की सीबीआई जांच अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने से जांच की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और मामले से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आने तक सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

डिमरी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं। उनके दुख और संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने और उत्तराखंड की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि दुष्यंत गौतम को संवैधानिक पद से हटाया जाए, ताकि सीबीआई जांच की निष्पक्षता को लेकर किसी तरह का संदेह न रहे। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!