खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर क्षेत्र में आपदा में जहां जनहानि हुई है वहीं पशुओं की भी काफी क्षति हुई है। आपदा के दौरान घायल हुए पशुओं और उनकी देखभाल के लिए पशुपालन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देश परं पशुपालन विभाग की ओर से आपदा  प्रभावित हुए पशुओं के इलाज के लिए टीम भेज दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. असीम देब ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर में पशुओं की देखभाल के लिए कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है। घायल पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा मृत पशुओं के शवों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि पशुपालन विभाग की दो टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है। टीम में एक पशुचिकित्साधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी एवं एक पशुधन सहायक शामिल हैं।  रोस्टर के हिसाब से अन्य कार्मिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। टीमों को चोटिल पशुओं को तत्काल राहत व प्राथमिक उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि जहां आवश्यकता है वहां प्रभावित पशुपालकों को कम्पैक्ट फीड ब्लॉक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  जिससे पशुधन को पोषण की कमी का सामना न करना पड़े।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!