खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में निजी वाहन स्वामियों की ओर से पर्यटकों को औली ले जाने के लिये मनमाना किराया लेने का आरोप लगाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने मामले में उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

बता दें जिले में हुई बर्फवारी के बाद से विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। वहीं रोपवे कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से बंद हुए रोपवे के संचालन के चलते पर्यटक वाहनों से औली जा रहे हैं। ऐसे में यहां अधिक संख्या में पहुंचे पर्यटकों को देख कुछ लोगों की ओर से निजी वाहनों से पर्यटकों को औली ले जा रहे हैं। लेकिन टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा का कहना है कि निजी वाहन स्वामियों की ओर से पर्यटकों से मनमाना किराया लिया जा रहा है। जिससे टैक्सी यूनियन के साथ ही जोशीमठ और चमोली की छवि पर्यटकों के सामने खराब हो रही है। जिसे देखते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी व कोतवाली जोशीमठ को लिखित शिकातय देकर जांच कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!