खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरूवार को तमिलनाडू में हो रहे ईसाई मिशनरी स्कूलों में धर्म परिवर्तन को लेकर लावण्या नाम की छात्रा की ओर से सुसाइड करने पर तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन किया गया।

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि तमिलनाडू सरकार के नाक के नीचे ईसाई मिशनरी स्कूलों में बच्चों से धर्म परिवर्तन करवा रही है और सरकार मौन बैठी है। जिसका उनका संगठन निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इसका घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री समेत 14 कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन की ओर से हिरासत में लिया गया यदि जल्द ही उनकी रिहाही नहीं की जाती है और लावण्या को न्याय नहीं मिलता है तो उनका संगठन देश भर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सह मंत्री अमित मिश्रा, नगर मंत्री अमित ठाकुर, विपिन जोशी, प्रतीक भट्ट, आशीष त्रिपाठी, सूरज, कल्पित, नवदीप पंवार, अमित रावत आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!