खबर को सुनें

सतपुली । उत्तराखंड में बिजली दरों को 12.5% बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर रोक लगाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पत्र लिखा । पत्र के माध्यम से उन्होने लिखा है कि राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने राज्य भर में बिजली दरें 12.5% बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है तथा इस प्रस्ताव को मंजूर करने का निवेदन भी आयोग से किया गया है । पत्र के हवाले से बढ़ती मंहगाई को देखते हुए उन्होंने लिखा कि मौजूदा हालातो में उत्तराखंड सहित देश का हर आम आदमी बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के दौर में किसी तरह अपने और परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पा रहा है l कहा कि ऐसे में यदि ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी एक आम आदमी पर बढ़े हुए बिजली दामों का बोझ डाला जाएगा तो ये प्रदेश के लाखो मध्यम या उससे निचले वर्ग के लोगो के लिए आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम करेगा । प्रदेश का मुखिया होने के नाते आपसे विनम्र निवेदन है की जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ओर उचित संज्ञान लेकर बिजली दरों में होने वाली इस वृद्धि को रोकें ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!