खबर को सुनें

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। कोटद्वार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चैकिंग के दौरान कोटद्वार के लकड़ी पडाव क्षेत्र में एक महिला को गौ मांस बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवंत चैहान के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम की ओर से थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर स्कूल न.- तीन लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार के पास से एक महिला रिहाना परवीन को मय चार खुर, 50 किलो गौ मांस, पाटल, छुरी व तराजू बाट के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में संलिप्त उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गये। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर गौ वंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार महिला अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!