खबर को सुनें

घायलों को उपचार के बाद श्रीनगर किया रेफर

थैलीसैण । पौड़ी जनपद के अंतर्गत थैलीसैण के चौथान पट्टी स्थित दैड़ा गांव निवासी 42 वर्षीय हीरा देवी पत्नी हयात सिंह अपने एक वर्षीय पोते व बीस वर्षीय भतीजी रेखा के साथ अपने मायके मातोली गांव से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में भालू ने हीरा देवी पर अचानक हमला कर दिया। बुआ  के बचाव में रेखा ने भालू पर दरांती से वार कर दिया। शोर बचाने पर भालू भाग गया। लेकिन भालू के हमले में हीरा देवी व रेखा घायल हो गए। हालांकि इस दौरान पोता पूरी तरह सुरक्षित रहा। घायलों को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार थैलीसैण आनंदपाल ने बताया कि दैड़ा गांव निवासी हीरा देवी व रेखा भालू के हमले में घायल हो गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!