खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के लता-तपोवन प्लान योजना के तहत नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के सौजन्य से हिमाद समिति गोपेश्वर के माध्यम मलारी क्षेत्र के काश्तकारों का एक दल रविवार को मौन पालन एवं मशरूम उत्पादन के चार दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राजकीय मौन पालन एवं मशरूम उत्पादन केंद्र जोलीकोट नैनीताल के लिए रवान हुआ।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बीएस मार्तोलिया ने कहा स्थानीय काश्तकारों को स्वरोजगार के प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण में भी स्थानीय काश्तकारों एवं  पंचायतों के सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है। लघु उद्योग को विकसित कर लोगों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने  कहा कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग तकनीकी रूप से कर ग्राम स्तर पर स्वरोजगार के प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा मौन पालन एवं मशरूम उत्पादन में स्वरोजगार की अपार संभावना है। तकनीकी रूप से युवाओं काश्तकारों को तैयार कर उद्यमी को विकसित किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने ग्राम स्तर पर ऐसे उद्यमों को विकसित करें ताकि अन्य लोग भी उनका अनुकरण करें। भ्रमण दल को प्रभागीय वन अधिकारी ने हरी झणी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा मुकेश शाह, हिमाद के राजभर बिष्ट, पंकज पुरोहित, बहादुर सिंह रावत, विक्की रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!