गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खण्ड के महिला और जनजतीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्यों का एक दल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में अमृत उद्यान का भ्रमण करने के लिए गुरूवार को रवाना हुआ।  भ्रमण दल को हिमाद के निदेशक डा. डीएस पुंडीर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास ,आत्म विश्वास बढाने एवं आर्थिक रूप से मजूबत करने की दिशा में शैक्षिणिक भ्रमण एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा कि बाहरी परिवेश एवं वातावरण की जानकारी प्राप्त कर महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ ही निर्णय क्षमता का विकास होता है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के भ्रमणों के माध्यम से महिला सशक्त होकर समाज में आगे बढती है।

इस अवसर पर हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये प्रतिभागियों को कहा कि एनएसटीएफडीसी नई दिल्ली के सौजन्य से 31 मार्च को संस्था के माध्यम से भ्रमणदल को राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान को भ्रमण किया जायेगा तथा साथ ही राष्ट्रपति भवन की महता के सन्दर्भ में अवगत कराते हुये महिलाओं को नई दिल्ली में ऐतिहासिक भवनों का अवलोकन भी करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रमण दल के सदस्यों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित विभिन्न लोककल्याणीकारी योजनाओं के भी रूबरू कराया जायेगा। उन्होने कहा कि हिमोत्थान सोसायटी देहरादून एंव टाटा ट्रस्ट को सहयोग से भ्रमण दल में पुडियाणी कल्याणी सुन्दरगांव, कालेश्वर, लंगासू, देवलीबगड, सोनला, थिरपाक गांव की महिला एंव जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य प्रतिभाग कर रही है। भ्रमणदल में एकता स्वायत्त सहकारिता की पूर्व अध्यक्ष कल्पना जोशी, मीना मलेठा, लीला देवी, माहेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी, माहेश्वरी देवी, अन्जू देवी, कलावती देवी, इन्द्रा देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, चन्द्रा देवी, सुलोचना देवी, रूकमणी देवी, विच्छा देवी, लक्ष्मी रावत, प्रीति देवी, विजमती देवी, शुकी देवी, फूरी देवी तथा हिमाद के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र गुसाई शामिल हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *