देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

रोजाना 140 रुपये राज्य और 150 रुपये केंद्र से बढ़ाने की मांग

कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान

गोपेश्वर (चमोली)। मानदेय बढ़ोतरी समेत लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटी रहीं। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका कर्मचारी संगठन के बैनर तले चल रहे धरने में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की। वहीं केंद्र सरकार को मानदेय में प्रतिदिन 150 रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई।

आंदोलनकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने संबंधी शासनादेश जारी करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनके हितों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में उत्तरा पंत, सुभद्रा, हीरा, पवित्रा, कमला, जमुना, गुड्डी, पुष्पा, आराध्या, गणेशी, लक्ष्मी, सुशीला, हेमलता, कलावती, विमला और मीना समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!