देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री धामी समेत चार मंत्रियों को बनाया निशाना

गोपेश्वर में जिला कांग्रेस कार्यालय से अभियान की शुरुआत

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के निर्देशन में शुरू हुए अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के चार मंत्रियों को निशाने पर लिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने और सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान में भागीदारी कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए। अभियान के माध्यम से पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया विजय हिंदवाल, मनमोहन ओली, प्रदीप नेगी, जयवीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, सूरज टकोला, अरमान बिष्ट, संदीप भंडारी, संजय बिष्ट, सत्येंद्र पुंडीर, विक्रम सिंह बिष्ट, कुलदीप राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!