देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Chingari News Live Uttarakhand News
खबर को सुनें

सोमेश्वर में रामलीला मैदान पर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की; कांग्रेस कार्यालय से सांई पुल तक निकाला जुलूस, कैबिनेट मंत्री रेखा रिया को दिखाएं काले झंडे

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य के सोमेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंत्री की जनसभा के दौरान रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।रेखा आर्य की जनसभा को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह विरोध की तैयारी की। वे कांग्रेस कार्यालय से सांई पुल तक काले झंडे लेकर जुलूस में निकले। इस दौरान उन्होंने ‘पूरे उत्तराखंड में शोर है, रेखा साहू चोर है’ के नारे लगाए।इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचे और वहां भी काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।  प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, राजू भट्ट, भुवन दोसाद, राजेंद्र बाराकोटी, गोविंद बाल्टियाल, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, अमरजीत भाकुनी, संतोष कुमार, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष मेहता, प्रकाश खाती, सुनील बाराकोटी, आसुराज, पंकज पाठक, कैलाश, विजय सेजारी, विजय बिष्ट, पूजा मेहरा, प्रेमा बोरा, जीवा पटनी, भावना बोरा, इंद्रा उपाध्याय, भीम सिंह अलमिया, नारायण राम, राजेंद्र बिष्ट, आनंद रामेला, राजेंद्र राम और गीतेश नगरकोटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!