खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। चित्रकला, निबंध, भाषण, नाट्य मंचन और रंगोली प्रतियोगिताओं में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 30 सितंबर को अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित की गईं थी। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतियोगिताओं के लिए मेरे सपनों का भारत-2047 और ‘विकसित उत्तराखंड’ जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।

चित्रकला के प्राथमिक वर्ग में आदिश्री रावत व ठाकुर सिंह नेगी ने प्रथम, उत्कर्ष नेगी ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वेदांश पुरोहित प्रथम, कामाक्षी द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में नितिन प्रथम, खुशी द्वितीय और अदिति तृतीय रही।

नाट्य मंचन के सीनियर वर्ग में जीआईसी ग्वाड़ देवलधार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में देवराज, अभिराज, अरमान और अखिल शामिल रहे। रंगोली प्रतियोगिता में जीआईसी सिमली की स्तुति पुरोहित प्रथम, जीआईसी आली की नयनतारा द्वितीय और जीआईसी कौब की तमन्ना तृतीय रही।

भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी सवाड़ की प्रेमा भंडारी प्रथम, जीआईसी जैणी की श्रेया द्वितीय और जीजीआईसी नंदानगर की संध्या तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में गुंजन प्रथम, तन्वी द्वितीय और पूर्णिमा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मनीषा प्रथम, सिया द्वितीय और वंशिका डोभाल तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में जीआईसी तपोवन के दिव्यांशु प्रथम, जीआईसी सिलपाटा की रचना द्वितीय और देवभूमि पब्लिक स्कूल रविग्राम की दिव्या तृतीय रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!