खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता चल रहे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए। इससे पूर्व एक शव बरामद किया जा चुका था। अब इस टनल हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है।

मौके पर सर्च अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि टनल में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। 13 अगस्त को हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार टनल के भीतर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। मलबे और कठिन परिस्थितियों के बीच टीमों ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।

तीनों लापता व्यक्तियों के शव बरामद होने के बाद टनल हादसे में लापता लोगों की तलाश का अभियान पूरा हो गया है। हादसे के बाद से जारी रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने समन्वय के साथ लगातार काम किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!