खबर को सुनें
  • शेयरधारकों को बांटा 2.14 लाख का लाभांश

गोपेश्वर (चमोली)। विकासखंड दशोली के मैठाणा स्थित जय बद्री विशाल स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा मंगलवार को विकासखंड भवन सभागार में आयोजित हुई। सभा में सहकारिता की नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही शेयरधारकों को 2.14 लाख रुपये से अधिक का लाभांश वितरित किया गया।

सभा में सर्वसम्मति से विनिता देवी को अध्यक्ष, अंजलि देवी को कोषाध्यक्ष तथा देवेश्वरी देवी को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सहकारिता को मजबूत करने, शेयरधारकों के हितों को प्राथमिकता देने और ग्रामीण परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

वार्षिक आम सभा में सहकारिता के शेयरधारकों को कुल 2,14,493 रुपये का लाभांश वितरित किया गया। लाभांश मिलने पर सदस्यों में उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी आय के साधन बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

रीप ग्रामोत्थान परियोजना चमोली के सहायक प्रबंधक महेंद्र कफोला ने परियोजना की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों से ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने वाली योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक खंड विकास अधिकारी दशोली ने ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए सामुदायिक सहभागिता को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस दौरान दशोली की ब्लॉक प्रमुख विनिता देवी, जिला पंचायत सदस्य पिंलग वार्ड विपिन फरस्वाण, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी विशिष्ट ,ग्राम प्रधान मैठाणा ज्योति देवी, ग्राम प्रधान बछेर यमुना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मोहन नेगी, हिमोत्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुंवर, दीपा नेगी, सहायक कृषि अधिकारी सौम्या, देवेंद्र नेगी, आशा, विनोद कुमार, सुमन सिंह, ममता, सुमन देवी, अमित, शंशाक, संजय, कुलदीप बत्र्वाल, अंशूल, संगीता देवी, पुष्पा देवी, अनसूया, अंजलि, सीमा, सपना देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!