खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले  के अगस्त्यमुनि क्षेत्र अंतर्गत स्वारा (नामी तोक) गांव में घास लेने गई एक महिला पैर फिसलने से गदेरे में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन खोज अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद महिला का शव गदेरे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बांगरी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गदेरे में सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान महिला का शव बरामद किया गया।

मृतका की पहचान  विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम  कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!