खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की मांग उठाई गई है।

जिला स्तरीय मॉनिटरिंग निगरानी समिति, समाज कल्याण विभाग के सदस्य अमित कुमार मैड़ी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गोपेश्वर, ज्योर्तिमठ, नंदानगर, कर्णप्रयाग और देवाल क्षेत्रों में बहुउद्देशीय समाज कल्याण शिविर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, वरिष्ठ नागरिक योजनाओं, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य एवं बीमा योजनाओं, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को जानकारी, आवेदन और सत्यापन के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचना पड़ता है। दूरी और आवागमन की समस्या के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मौके पर ही योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!