खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। सिमली-सैन क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल स्रोत के निकट जेसीबी से मिट्टी डाले जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सिमली बाजार को पेयजल उपलब्ध कराने वाले स्रोत के पास सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही है। बरसात के दौरान यही मिट्टी बहकर पेयजल स्रोत तक पहुंच रही है, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने का कहना है कि दूषित पेयजल से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। पशुओं को भी गंदा पानी पीना पड़ रहा है। प्रकाश डिमरी, रविन्द्र खंडूडी, अमित खंडूडी संतोष डिमरी, भाष्कारानंद डिमरी ने उपजिलाधिकारी से संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पेयजल स्रोत की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!