खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सेवक (मुख्यमंत्री) के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं तथा समाज के सभी वर्गों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से उत्तराखंड को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!