खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। ग्राम पंचायत तुनेड़ा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण एवं ज्ञान यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। सात से 15 जून तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कथा श्रवण किया और पुण्यलाभ अर्जित किया।

कथावाचक आस्तिक नारायण सती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की विभिन्न कथाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता, प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करने का सशक्त माध्यम है।

समापन पर यज्ञशाला में विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन किया गया। यजमानों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। इसके बाद भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के यजमान राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, जय सिंह, ईश्वर सिंह, जगमोहन सिंह एवं दिगम्बर सिंह रहे। यजमान परिवारों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रीमद्भागवत पुराण एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया।

आयोजन समिति ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा। कथा और यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *