खबर को सुनें

नंदप्रयाग (चमाोली)। बदरीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग से आगे सोनला पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक और फोर्स अर्बेनिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमोली की ओर से आ रही फोर्स अर्बेनिया संख्या एचआर 69 एफ-0092 और बदरीनाथ की ओर जा रही बाइक संख्या पीबी 26जी-4165 के बीच सोनला पेट्रोल पंप से कुछ आगे नंदप्रयाग की ओर सड़क पर टक्कर हुई। घटना की सूचना पर  लगांसू चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। घायलों की पहचान लुधियाना के खन्ना निवासी जशन (17 वर्ष) तथा अंबाला के नारायणगढ निवासी  हरमन (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया गया कि प्रारंभिक जांच में बाइक चालक की तेज और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग दुर्घटना का कारण सामने आई है। बताया गया कि बाइक गलत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही फोर्स अर्बेनिया से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!