खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ-नीती हाइवे चट्टान टूटने से अवरूद्ध हो गया। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ-मलारी-नीती मोटर मार्ग काली मंदिर के पास कोषा गांव के समीप चट्टान टूटने से आये मलबे के कारण अवरूद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि बड़े बोल्डर गिरने के चलते बीआरओ के जवान बोल्डर हटाने में जुटे हुए हैं। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही सरहद को  जोड़ने वाला यह मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू हो जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!