कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात से बढ़ता ही जा रहा है। बाजार के आम चैराहों पर आते जाते राहगीरों पर झपटा मारकर नुकसान पहुंचाते है। जिससे लोगों का आम रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। बंदरों द्वारा घरों में जबरदस्ती घुस कर खाद्यय सामग्रीयों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आरती देवी का कहना है कि स्कुल जाने वाले रास्तों पर बंदरों का जमावाड़ा लगा रहता है। जिससे बच्चों को विद्यालय आने जाने में डर लगा रहता है। मैन मार्केट में फल सब्जी बिक्रेता सोहन सिंह का कहना है कि बंदर का झुण्ड झपटा मारकर फल सब्जीयां उठाकर ले जाते है जिससे आर्थिक नुकसान होता है। वहीं बाजारों में बंदर बिजली के तारों में झूलते हुए दिखाई देते है। जिससे काई बड़ा नुकसान होने का खतरा बना रहता है। संतोष, अजय, निरज, शोभा, नितिश, वेदांत, आदि ने मांग की है कि नगर पालिका तथा वन विभाग को जगह- जगह बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाना चाहिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

