-13 अप्रैल से होगा चार दिवसीय मेले का आयोजन, खेल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर पालिका बैसाखी (बिखौती) मेले की तैयारियों जोर शोर से कर रही है। इस बार मेले को नए नाम बिखौती कर्णमहोत्सव रखा गया है। मेले के दौरान उतराखंड के प्रसिद्ध कलाकार, स्थानीय कलाकार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से बिखौती कर्ण महोत्सव का आयोजन 13 अप्रैल को पैरूल पूजा एवं कलश यात्रा से होगा। मुख्य अतिथि की ओर से मेले का शुभारम्भ, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह एवं कीर्तन मंडली के कार्यक्रम कलामंच, सांस्कृतिक संध्या पर हेमा करासी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 14 को मेले का प्रारम्भ रन फाॅर फन दौड़ के साथ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर भवन का लोकार्पण, शुभारम्भ एवं झांकी, चित्रकला, पेंटिग प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। शाम 4 बजे डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गढ़देशी कलामंच कर्णप्रयाग संयोजक जय विशाल गढ़देशी की ओर से कवि सम्मेलन आयोजित होगा। सांय को संगम आरती का शुभारम्भ के साथ चन्द्रवंशी कलामंच, और उतराखण्ड के सुप्रसिद्व लोक गायक विवेक नौटियाल, सौरभ मैठाणी एवं अंजली खरे की सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। 15 को चमोली पुलिस की ओर से साइबर क्राइम जागरूकता पाठशाला के साथ महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वन विभाग फायर सीजन जागरूकता, यूथ फिजिकल एकेडमी द्वारा एरोबिक शो के विभिन्न संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रि में उतराखंड के सुप्रसिद्व लोक गायक जागर सम्राट पद्ममश्री प्रीतम भरतवाण अपने जागरों की छटा बिखेरेंगे। 16 अप्रैल को पुरस्कार वितरण ईनाम कूपन लकी ड्रा का आयोजन किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया मेले की भव्य रूप देने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

