खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना नंदानगर में वादी ने लिखित तहरीर दी थी कि 2025 में उनकी नाबालिग बेटी को नंदानगर थाना क्षेत्र के घूनी गांव निवासी प्रदीप सिंह रावत ने बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को किसी को बताने पर धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता के गर्भवती होने का मामला सामने आया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इस मामले की विवेचन महिला उपनिरीक्षक मीता गुसांई के सुपुर्द कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले को नाबालिग से संबंधित होने के चलते अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। घटना के बाद से ही अभियुक्त चूंकि फरार चल रहा था। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। इसके चलते पुलिस टीम ने 28 मार्च को अभियुक्त प्रदीप सिंह रावत को सुतोल टैक्सी स्टैंड कुरूड पुल के पास से गिरफ्तार किया। महिला उप निरीक्षक मीता गुसांई ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *