खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जनगणना-2027 के कार्यों को जिम्मेदारियों के साथ संपादित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में जनगणना के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारी, चार्ज सहायक तथा अन्य कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना होगा। इसके लिए जो भी डाटा तैयार किया जाना है उसका भली भांति परीक्षण कर लिया जाना चाहिए। जनगणना निदेशालय के उप निदेशक राजू कुमार बनवारी ने बताया कि यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणन प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल माध्यम से की जा रही है। कहा कि इसके लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। यह कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!