खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अप्रैल माह में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर जनपद के लिए तीन और एंबूलेंस की डिमांड शासन को भेजी गई है। चमोली जिले में संचालित हो रही 108 एंबूलेंस सेवा के संचालन को लेकर आयोजित बैठक में सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 22 एंबूलेंस वाहन संचालित हो रहे हैं। इनकी तैनाती विकास खंडों के अनुसार की गई है। इसके तहत हर ब्लाॅक में दो से तीन एंबूलेंस तैनात किए गए है। बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपद के लिए तीन और एंबूलेंस की डिमांड शासन को भेजी गई है। डीएम गौरव कुमार ने सीएमओ को तत्काल सभी एंबूलेंस का फिटनेस परीक्षण चारधाम यात्रा से पूर्व करने को कहा है। कहा कि इससे पूर्व एआरटीओ के माध्यम से फिटनेस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने एंबूलेंस सेवाओं के रिस्पांस समय में सुधार लाने तथा हर एंबूलेंस के रिस्पांस समय का रिकार्ड रखने को भी कहा। उनका कहना था कि हर एंबूलेंस में जीपीएस लगा होना चाहिए। इसका लाॅगइन एक्सेस सीएमओ के पास होना चाहिए। डीएम ने एंबूलेंस में मोबाइल फोन तथा टेबलेट रखने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाटी, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!