खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चमोली जिले में 14 फरवरी को थराली के डुंग्री तथा 16 फरवरी को नंदानगर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार ने बताया कि  14 फरवरी  को थराली ब्लॉक के शिव मंदिर प्रांगण डुंग्री तथा  16 फरवरी को बस स्टेशन मेला स्थल नन्दानगर (घाट) में प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, न्यायिक सहायता, तथा विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान एवं मार्गदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!