खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के प्रधान संगठन का शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सिनाऊं पल्ला के प्रधान तेजपाल रावत विजयी रहे। प्रधान संघ का चुनाव को लेकर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक चार प्रधानों ने अध्यक्ष पर के लिए नामांकन किया। इसमें ब्राह्मण थाला के प्रधान दीपक थपलियाल, सिनाउ पल्ला के प्रधान तेजपाल रावत, झिलोटी प्रधान बीरेंद्र सिंह रावत और भदूडा के प्रधान राकेश रावत ने नामांकन भरे।

चुनाव से पूर्व सभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपनी बात रखी। इसके बाद  मतदान की प्रक्रिया की गई जिसमें तेजपाल रावत विजयी हुए। प्रधान संघ के अध्यक्ष बनने के बाद तेजपाल रावत ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के के साथ कंधा से कंधा मिलकर कार्य करेंगे।  प्रधानों की समस्याओं को लेकर सभी को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा। उनका समाधान सब मिलकर करेंगे।

इस दोरान बुटोला, अक्षय नेगी, रिंकी चौधरी, बबीता देवी, कल्याण सिंह, मुकेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, हेमलता देवी, संतोषी देवी समेत तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!