गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में आगामी एक से 20 फरवरी तक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। संघ के विभाग प्रचारक मनोज ने कार्यकर्ताओं को विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बताया कि गोपेश्वर नगर के अलावा सगर, गंगोलगांव, कोठियालसैण तथा चमोली क्षेत्र में निर्धारित तिथियों पर विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी को विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के बेहतर आयोजन के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में संघ के सह विभाग कार्यवाह कालिका प्रसाद सेमवाल, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी, चन्द्रकला तिवारी, हरिबोधनी खत्री, सत्येंद्र असवाल, गुरुवेंद्र नेगी, बासुदेव झिंक्वाण, गजेन्द्र रावत, राकेश मैठाणी, कमल डिमरी, राकेश पुरोहित, विनोद भट्ट, विक्रम बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

