खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सीटू ने गोपेश्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुलूस निकाल कर सरकार का पुतला फूंका। सीटू कार्यकर्ताओं ने एमटी चौराहे से बस स्टेशन गोपेश्वर तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा होने पर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद बस स्टेशन पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र खंतवाल, सीटू के जिला उपाध्यक्ष मदन मिश्रा, भोजन माता कामगार यूनियन दशोली इकाई की सचिव उषा रौतेला, अध्यक्ष अनीता सती, गीता रावत, हेमा गुसांई, पुष्पा बिष्ट, सरिता, संगीता, जशोदा देवी, मंजू देवी, सीता देवी, नवमी देवी, जेठूली देवी, नंदनी देवी, संतोषी देवी, राहुल, प्रमोद, प्रकाश, राजे सिंह, पुष्पा देवी आदि लोग शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!