खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक के अतंर्गत चमोली-सरतोली मोटर मार्ग से नैथोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

लोनिवि गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता के माध्यम से जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राकेश खनेडा, नैथोली के प्रधान यशवंत सिंह नेगी, समरी लाल खनेडा, वीरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, रमेश लाल, दिनेश सिंह आदि ने ज्ञापन में कहा है कि चमोली-पलेठी-सरतोली मोटर मार्ग के किमी 20 से नैथोली गांव तक सड़क मार्ग निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसके बावजूद आगे की कार्रवाई लंबित पड़ी है। नैथोली अनुसूचित जाति गांव होने के चलते सड़क सुविधा से वंचित है। 2016 में प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद 2-3 बार सर्वे होने के बाद भी अलग-अलग कारणों से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरतोली मोटर मार्ग के किमी 20 में बांजा तोक से नैथोली तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। वन विभाग तथा राजस्व विभाग की टीम को पेड़ों की छपान की कवायद में जुटना चाहिए। रोड़ कटिंग का काम बरसात से पूर्व शुरू हो जाना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!