खबर को सुनें

गोपेश्वर(चमोली)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को उनका उचित सम्मान एवं अधिकार मिलना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारी  गोविंद सिंह रावत ने आंदोलनकारियों को ताम्र पत्र दिए जाने, सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा परिवार की तीसरी पीढ़ी तक दिए जाने, तदर्थ आधार पर कार्यरत आंदोलनकारियों को स्थायी किए जाने तथा राज्य अतिथि गृहों में ठहरने की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिला प्रशासन राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी मांगों को विधिवत संकलित कर शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि उनका उचित स्तर पर परीक्षण एवं समाधान किया जा सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी आरके पाण्डेय, उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट  राज्य आंदोलनकारी  चंद्रकला बिष्ट, सावित्री बिष्ट, उमा नेगी,  बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!