खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने नगर निकायों की बैठक में नगर क्षेत्र में स्वच्छता जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्र में खुले में कूड़ा निस्तारण न करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जिन पालिका और पंचायतों में एसएलएफ और एमआरएफ नहीं हैं। उन्हें भूमि चयन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए डॉग शेल्टर निर्माण के लिए भूमि चयन करने को भी कहा। गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ और थराली के अधिशासी अधिकारियों को इस मामले में जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे गौवंश की समस्या के समाधान के लिए गौशालाओं का विस्तार करने के प्रस्ताव तैयार करने और सड़कों पर घूम रही टैग वाले गौवंश के स्वामियों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी कर्णप्रयाग को ट्रांचिंग ग्राउंड निर्माण को लेकर कार्रवाई जल्द शुरू करने के आदेश दिए। पीपलकोटी में नगर पंचायत कार्यालय के निर्माण के लिए  अपर जिलाधिकारी को संयुक्त निरीक्षण का भूमि चयन करने की बात कही। उन्होंने सभी पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता को लेकर डोर टू डोर कलेक्शन और निस्तारण के लिए संसाधनों और मशीनों को लेकर योजना बनाए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

जनपद में भालू के हमलों को देखते हुए पथ प्रकाश की शत प्रतिशत व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने गृह कर वसूली की समीक्षा कर कर्णप्रयाग और गैरसैंण के अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीएम आवास में पोखरी की प्रगति को देख उन्होंने आवास निर्माण न करने वाले लाभार्थियों को नोटिस भेजकर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने को कहा।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से अक्टूबर माह में 35 लाख से अधिक की आय अर्जित की गई है। गिले कूड़े से तैयार कम्पोस्ट खाद के विपणन से 25 हजार 707 रुपए की आय प्राप्त की गई है। प्लास्टिक कचरे के निस्तारण से सभी पालिका और पंचायतों ने 27 लाख 3 हजार 966 रुपए की आय अर्जित की है। उन्होंने बताया कि एंटी लाइटिंग एंड एंटी स्पिटिंग एक्ट में बीते माह जनपद में 574 चालान कर 1 लाख 80 हजार नौ सौ रुपए का अर्थदंड वसूला गया है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधिशासी अधिकारी बदरीनाथ सुनील पुरोहित, बीना नेगी, गुरदीप आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!