खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से स्व. निर्मल कुमार जोशी की स्मृति में दिए जाने वाले निर्मल कुमार जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार के लिए इस वर्ष रेड टेप आंदोलन के संस्थापक प्रभात मिश्रा का चयन किया गया है। मिश्रा को यह सम्मान पर्यावरण, वन्यजीव  तथा जैव विविधता के संरक्षण के जनभागीदारी के द्वारा लोक चेतना विकसित करने के लिए रेड टेप मूवमेंट के उनके दीर्घकालिक और प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि स्व. निर्मल कुमार जोशी देश के पहले भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी थे जिन्होंने चिपको आंदोलन के शुरुआती दौर में केदारनाथ और बद्रीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में चिपको आंदोलन में अधिकारी के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाई थी। चिपको कमेटी की रिपोर्ट लेखन से लेकर उसकी संस्तुतियों को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में यह पुरस्कार उन सेवारत वनविदों और वनकर्मियों और अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने वन्य और जीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

वनविद एवं प्रशासक एवं बीडी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुरस्कार चयन समिति की बैठक के बाद रेड टेप मूवमेंट के संस्थापक प्रभात मिश्रा को सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर सचिव ओम प्रकाश भट्ट, विनय सेमवाल और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *