खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर परिसंपत्तियों के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण पर जोर दिया।

डीएम गौरव कुमार ने क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिया जाए, साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त हुए नन्दा देवी राजजात मार्ग को वर्ष 2026 में होने वाली श्री नन्दा राजजात के मद्देनजर मार्ग के मरम्मत व निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!