खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली तहसील के पीपलकोटी की लापता महिला का 15 दिन अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी कोई पता नहीं चल पाया है। इसके चलते परिजन हैरान परेशान होकर रह गए है।

दरअसल पीपलकोटी नगर क्षेत्र के नौरख गांव के दयाल सिंह नेगी की पत्नी संतोषी देवी (47) 2 नवंबर को तड़के तीन बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने लगातार ढूंढ खोज की किंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस में 3 नवंबर को गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस भी लगातार ढूंढ खोज में जुटी हुई है। लापता महिला की बेटी निशा द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी मां संतोषी देवी का मानसिंक संतुलन ठीक न होने के चलते ही वह यकायक कहीं चली गई। सीसीटीवी फूटेज में वह अंतिम बार 2 नवंबर को बिरही के समीप देखी गई। उन्होंने लापता महिला के बारे में किसी भी तरह की सूचना परिजनों को देने की अपील की है। बताया गया है कि महिला के पास कोई मोबाइल और आईडी भी साथ में नहीं है। इस तरह 15 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी लापता महिला का सुराग न मिलने से परिजन हैरान परेशान हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!