खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के डाक्टरों ने कुत्ते के काटने से नाक पर गंभीर घाव भरने के पुनर्निर्माण सर्जरी कर साजन सिंह को नई जिंदगी प्रदान की। दरअसल जोशीमठ ब्लॉक के थैंग गांव निवासी 23 वर्षीय साजन सिंह की नाक को कुत्ते ने काट दिया था। डाक्टरों ने नाक को कुत्ते के काटने से हुए गंभीर घाव का सफल नाक पुनर्निर्माण सर्जरी (नेजल रिकंस्ट्रक्शन) किया गया। बताते चले कि साजन सिंह को एक दिन पहले कुत्ते ने नाक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे नाक की हड्डी व ऊतक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। समय पर इलाज न मिलने की स्थिति में स्थायी विकृति का खतरा बढ़ गया था।

सर्जरी का संचालन इएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय बंडगर ने किया, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने मरीज को सुरक्षित बेहोशी प्रदान की। स्टाफ नर्स वंदना तथा अन्य ओटी स्टाफ ने पूरी प्रक्रिया में कुशल सहायता दी। यह जटिल ऑपरेशन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धानिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।डॉ. दिग्विजय ने बताया, साजन की हालत गंभीर थी, लेकिन टीम ने समन्वय से काम करते हुए सर्जरी को सफल बनाया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही डिस्चार्ज होगा।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा टीम की सराहना की है। यह मामला कुत्ते के काटने की बढ़ती घटनाओं और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता को फिर से उजागर करता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *