खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान  व 22 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद चमोली में त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं)/जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव हेतु नाम निर्देशन पत्र 13 व 14 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 नवम्बर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवम्बर निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन भी होगा। मतदान 20 नवम्बर तथा  मतगणना 22 नवम्बर को होगी।

 जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की सभी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!