खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर साहित्यिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं स्व-रचित कविता वाचन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्व-रचित कविता वाचन प्रतियोगिता में शुभम पंत ने उत्तराखण्ड का सांस्कृतिक महत्व विषय पर रोशनी डाली। छात्रा नेहा ने उत्तराखण्ड गौरव विषय पर काव्य पाठ किया।  स्नेहा, आस्था एवं आदर्श कुमार ने भी कविता वाचन के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया, आदर्श, वर्षा तथा अनुशिखा बर्त्वाल ने विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता में अंशिका, निकिता, रिया, शिवम पंत ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. रीटा शर्मा ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी को प्रेरित किया। संचालन डॉ. रामानन्द उनियाल ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!